हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने क्यों विराट कोहली को किया सलाम? जीत लिया सभी फैंस का दिल  

IND vs AUS: भारतीय टीम 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई. इससे पहले एयरपोर्ट पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का अलग अंदाज देखने को मिला. रोहित कप्तानी जाने के बाद पहले से ज्यादा मस्ती करते हुए नजर आए. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित ने इस दौरान विराट कोहली को सलाम किया. जिसका वीडियो खुद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

विज्ञापन
rohit sharma and virat kohli

IND vs AUS: अक्टूबर 19 से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए आज भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए दिल्ली से रवाना हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खुद बीसीसीआई ने पोस्ट किया है. इस खास पोस्ट में लगभग सभी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. हालांकि सभी का ध्यान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी तरफ खींचा. हिटमैन इस दौरान मस्ती के मूड में नजर आ रहे थे. रोहित ने विराट कोहली को जब देखा उन्हें अलग अंदाज में सलाम किया. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. 

विराट कोहली को रोहित शर्मा ने किया सलाम 

बीसीसीआई ने वीडियो अपलोड किया तो सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली को तलाश रही थी. रोहित पहले नए कप्तान गिल से मिले. उसके बाद वो जब बस की ओर गए तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में विराट कोहली को सलाम किया. पिछले कुछ सालों में इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच रिश्ता बहुत अच्छा हुआ है. जिसके कारण ही कैमरे पर भी दोनों को साथ में मस्ती करते हुए देखा गया है. इन दोनों खिलाड़ियों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान बहुत ज्यादा दबाव रहने वाला है. 

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘अगर किसी के बाप में दम है, तो रोक कर दिखाओ…’ रोहित-विराट के भविष्य को लेकर दिग्गज ने कही बड़ी बात 

विज्ञापन

रोहित शर्मा के इस खास अंदाज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली के भविष्य पर दिया बड़ा बयान, बताया क्या है किंग का मास्टरप्लान? 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola