हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा मेलबर्न में दूसरा मुकाबला?  

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खत्म हो गई है. अब दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जानी है. इस टी20 सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर को कैनबरा में हुई. दूसरा मैच मेलबर्न में आज खेला जाएगा. सभी वनडे मैच सुबह 9 बजे शुरू हो रहे थे. ऐसे में अब फैंस का जानना है कि टी20 मैचों की शुरुआत किस समय पर होगी.

विज्ञापन
IND vs AUS T20

IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप 2025 की चैंपियन बनी टीम इंडिया लंबे इंतजार के बाद दोबारा मैदान पर उतरने वाली है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया वनडे के बाद अब 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया में होने के कारण इस मुकाबले का समय भी अलग होने वाला है. वनडे सीरीज के दौरान सभी मुकाबला 9 बजे शुरू हो रहे थे. 

कितने बजे से खेला जाएगा टी20 मैच?  

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टी20 सीरीज के शुरू होने का समय साफ हो चुका है. ये मुकाबला दोपहर 1:45 पर शुरू होगा. ऑस्ट्रेलिया के समय अनुसार ये मुकाबला 7:15 बजे शुरू होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें फिलहाल अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. सूर्यकुमार यादव की टीम लगातार जीत दर्ज करके आ रही है, तो वहीं मिचेल मार्श की टीम ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया है. 

ये भी पढ़ें: नवंबर में केरल नहीं आएंगे लियोनेल मेसी, जानिए इस फैसले की पीछे की वजह  

विज्ञापन

मैच से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले रोहित का खास दोस्त बन सकता है KKR का हेड कोच, शाहरुख खान की टीम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola