IND vs AUS: मेलबर्न में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अपने घटिया प्रदर्शन से नाक कटा डाली. सीरीज के दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय बैटिंग ऑर्डर कंगारू तेज गेंदबाजों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. बल्लेबाजों के बीच पवेलियन लौटने की होड़ सी नजर आई और पूरी टीम सिर्फ 125 रन बनाकर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 126 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. आइए आपको बताते हैं मेलबर्न में मिली टीम इंडिया को हार के कौन रहे छह गुनहगार.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: अभिषेक के 68, तो 9 बल्लेबाजों ने मिलकर बनाए 57 रन, ऐसे कैसे डिफेंड होगा टी-20 चैंपियन का ताज?
कैनबरा में अच्छी लय में दिखाई दिए शुभमन गिल से मेलबर्न में भी धांसू प्रदर्शन की उम्मीद थी. हालांकि, गिल ने अपनी बैटिंग से बेहद निराश किया और वह महज 5 रन बनाकर चलते बने. संजू सैमसन को टॉप ऑर्डर में खेलने का मौका दिया गया, लेकिन वह इस मौके को भुनाने में पूरी तरह से नाकाम रहे. तिलक वर्मा भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. शिवम दुबे ने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, तो कप्तान सूर्यकुमार यादव भी महज एक रन बनाकर चलते बने. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
6 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
9 hrs agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
21 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines