IND vs AUS Live Streaming

IND vs AUS सीरीज देखने के लिए नहीं करनी होगी जेब ढीली! ऐसे फ्री में देख पाएंगे सभी मैचों की LIVE स्ट्रीमिंग

IND vs AUS: एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरने के लिए तैयार है. शुभमन गिल को वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. विराट कोहली और रोहित शर्मा लगभग 7 महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे.

IND vs AUS Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होना है. इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. शुभमन गिल के हाथों में वनडे टीम की कप्तानी सौंप दी गई है. इस बार एकदिवसीय फॉर्मेट में भी रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे. वनडे के साथ-साथ इस बार की टी-20 सीरीज भी काफी रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी-20 सीरीज देखने के लिए इस बार आपको जेब ढीली नहीं करनी होगी. बस शर्त यह है कि आपके पास जियो की सिम होनी चाहिए और उसमें रिचार्ज होना जरूरी है. पूरे टूर की लाइव स्ट्रीमिंग का आप लुत्फ जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे. वहीं, लाइव टेलीकास्ट का मजा स्टार स्पोर्ट्स पर ले सकेंगे. एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ