Mohammed Siraj: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बार अपने ‘टोटके’ के दम पर टीम को उस्मान ख्वाजा का कीमती विकेट दिलाया। यह घटना 43वें ओवर की है। यहां सिराज ने स्टंप्स की अदला-बदली कर दी। उन्होंने ऐसा करने के बाद कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन से यह सब देखने को भी बोला। हालांकि उनकी तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया।
बता दें कि सिराज ने ऐसा सीरीज में दूसरी बार किया है। उन्होंने ऐसी हरकत ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान भी की थी, जहां लाबुशेन ने रिएक्शन देते हुए बेल्स को पहले क्रम में रख दिया था। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 311 रन बनाए। टीम के लिए शुरुआती चार बल्लेबाजों ने फिफ्टी जड़ी। इसमें सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, लाबुशेन और स्टीव स्मिथ का नाम शामिल है। भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके।
पूरी खबर के लिए वीडियो देखें।
संबंधित खबरें
CSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
2 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
1 day agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
1 day agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
2 days agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
2 days agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
2 days agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
2 days agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
3 days agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines