Jasprit Bumrah Kapil Dev

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने कपिल देव को पछाड़ा, तोड़ दिया 33 साल पुराना रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंद से कहर बरपाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जैसे ही दूसरी पारी में सैम कोंस्टास का विकेट लिया, वैसे ही उन्होंने महान गेंदबाज कपिल देव को पीछे छोड़ दिया।

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने अपना यह मैजिक कंगारू टीम के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में जारी रखा है। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में चार विकेट लेने वाले बुमराह ने दूसरी पारी में जैसे ही सैम कोंस्टास को आउट किया, वैसे ही वो ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए।

विज्ञापन

उन्होंने ऐसा करते ही इतिहास रचते हुए भारत के महान गेंदबाज कपिल देव को पीछे छोड़ दिया। कपिल देव ने 1991-92 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में 25 विकेट लिए थे। बता दें कि बुमराह अब तक सीरीज में सबसे ज्यादा 29 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जबकि सीरीज का एक मैच अभी खेला जाना बाकी है।

विज्ञापन

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ