Untitled design - 2024-12-06T220948.688

एडिलेड टेस्ट के पहले दिन हुआ टीम इंडिया का हाल बेहाल, ये चार खिलाड़ी रहे गुनहगार!

एडिलेड टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम के बल्लेबाजों का हाल बेहाल रहा। यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों ने पिंक बॉल से खेले जा रहे टेस्ट में आसानी से घुटने टेक दिए।

IND vs AUS 2nd Test: एडिलेड में पिंक बॉल से खेले जा रहे टेस्ट मैच का आगाज टीम इंडिया के लिए बेहद खराब हुआ है। कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ। कंगारू तेज गेंदबाजों के आगे टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम सिर्फ 180 रन बनाकर ढेर हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक इसी पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ एक विकेट खोकर 86 रन लगा दिए हैं।

विज्ञापन

पर्थ में 161 रन की पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल एडिलेड में औंधे मुंह गिरे। यशस्वी को मैच की पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद विराट कोहली भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने। नंबर छह पर बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा से फैन्स को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। केएल राहुल ने आगाज तो दमदार किया, मगर क्रीज पर आंखें जमाने और दो जीवनदान के बावजूद 37 रन बनाकर चलते बने।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ