हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: पहले नीतीश रेड्डी पर उठाए थे सवाल, अब शतकीय पारी के बाद बदले इस दिग्गज के सुर

IND vs AUS: नीतीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच अपने टेस्ट करियर का पहला शतक बनाया। वो तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय वो 105 रन बनाकर नाबाद लौटे।

विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच में नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक ठोक दिया है। उनके इस शतक की दम पर ही भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में वापसी की। उनके इस शतक के बाद पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के सुर भी बदल गए हैं। उन्होंने भारतीय ऑलराउंडर की जमकर प्रशंसा की है। इससे पहले उन्होंने नीतीश रेड्डी की आलोचना करते हुए नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि नीतीश रेड्डी की वजह से टीम में काफी ज्यादा कन्फ्यूजन हो रही है।

नीतीश की तारीफ करते हुए एमएसके प्रसाद ने कहा, “जब नीतीश ने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तो वो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी करते थे। उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर काम किया है। वो अब टीम में एक ऑलराउंडर के तौर पर योगदान दे रहे हैं। वो ऑस्ट्रेलिया में अच्छा कर रहे हैं। वो आगे भी सुधार करेंगे। उनके अलावा पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर और टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी नीतिश रेड्डी की तारीफ की है। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola