हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: कैनबरा में क्यों भिड़ गए थे जोश हेजलवुड और सूर्यकुमार यादव? टक्कर की अब नई तस्वीर आई 

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा में खेला गया. जहां पर बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो सका और रद्द हो गया. हालांकि टीम इंडिया ने बारिश आने तक 9.4 ओवर में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए थे. इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और जोश हेजलवुड के बीच तीखी तकरार देखने को मिली थी.

विज्ञापन
Suryakumar Yadav

IND vs AUS: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. जोकि बारिश के कारण 9.4 ओवरों के बाद रद्द हो गया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद टीम ने 9.4 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 97 रन भी बना लिए थे, लेकिन बारिश के कारण इसके बाद एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका. टीम इंडिया की पारी के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज जोश हेजलवुड के बीच तकरार देखने को मिली थी. 

जोश हेजलवुड और सूर्यकुमार यादव में हुई थी तकरार 

पहले टी20 मैच के दौरान जोश हेजलवुड पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी कर रहे थे. उस उन्होंने अपनी गेंदों से कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी परेशान किया. जिसके बाद हेजलवुड भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को घूर रहे थे. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी हेजलवुड को जवाब देते हुए गगनचुंबी छक्का जड़ दिया. जिसके बाद जोश ने दोबारा कमबैक करते हुए अगली गेंदों पर सूर्या को परेशान किया है. जिसके बाद भी दोनों के बीच मैदान पर टेंशन नजर आई. 

ये भी पढ़ें: क्रिकेट को वो ‘खूनी’ हथियार, जिसने ले ली 17 वर्षीय क्रिकेटर की जान, टीम इंडिया भी करती है इस्तेमाल 

विज्ञापन

इस तीखी तकरार के बारे में जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND-W vs AUS-W: सेमीफाइनल में आज हुई बारिश, तो भी टीम इंडिया के लिए नो टेंशन! जानिए क्या कहते हैं नियम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola