Border-Gavaskar Trophy 2024-25 का आयोजन इस बार ऑस्ट्रेलिया में 22 नवंबर से 7 जनवरी के बीच होगा। इस ट्रॉफी को लेकर अभी टीम का एलान तक नहीं हुआ है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस ट्रॉफी को लेकर अपनी भविष्यवाणी कर दी है। रिकी पोंटिंग ने टीम के एलान होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को इस ट्रॉफी का विजेता बता दिया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने ये तक बता दिया है कि इस ट्रॉफी को ऑस्ट्रेलिया 3-1 के अंतर से अपने नाम करेगा। आईसीसी से बात करते हुए रिकी पोंटिंग ने ये भविष्यवाणी की है, जिसपर उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें:- मात्र 15 रुपये में मिल रहा पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच का टिकट, क्या है पूरा माजरा?
भारत ने जीती थी 2023 में ट्रॉफी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में भारत ने जीत हासिल की थी। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 के अंतर से हराया था। 2023 में इस ट्रॉफी में कुल 4 टेस्ट मैच खेले गए थे। ये ट्रॉफी भारत में खेली गई थी। पहला टेस्ट नागपुर में हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने एक पारी और 132 रन से जीत हासिल की थी। दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया 9 विकेट से हार गई थी और चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया था। रिकी पोंटिंग ने अपनी भविष्यवाणी में क्या-क्या कहा है और भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक कैसा नतीजा रहा है, इसे जानने के लिए पूरा वीडियो देखें।
ये भी पढ़ें:- PAK vs BAN: पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ने वाले हैं अरशद नदीम, सामने आई बड़ी वजह
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का शेड्यूल
| मैच | कब से कब तक | स्थान |
| पहला टेस्ट | 22 से 26 नवंबर, 2024 | पर्थ |
| दूसरा टेस्ट | 06 से 10 दिसंबर, 2024 | एडिलेड |
| तीसरा टेस्ट- | 14 से 18 दिसंबर, 2024 | ब्रिस्बेन |
| चौथा टेस्ट | 26 से 30 दिसंबर, 2024 | मेलबर्न |
| पांचवां टेस्ट | 03 से 07 जनवरी, 2025 | सिडनी |
संबंधित खबरें
खुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
6 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
10 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
1 day agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 days agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines