Jasprit Bumrah Fitness: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन पहले दो टेस्ट मैचों में कमाल का रहा है। बुमराह ने पर्थ में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आठ विकेट अपने नाम किए थे, जबकि एडिलेड में भी वह टीम इंडिया की ओर से अकेले लड़ाई लड़ते हुए नजर आए थे। हालांकि, दूसरे टेस्ट के दौरान बुमराह मैदान पर ही कुछ दिक्कत में नजर आए थे। फिजियो को ग्राउंड पर आना पड़ा था और सात से आठ मिनट तक बुमराह का इलाज चला था। हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या बुमराह गाबा टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट हैं?
बुमराह को लेकर भारतीय टीम और फैन्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बुमराह ने ब्रिस्बेन में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए। बुमराह बॉलिंग करते हुए पूरी तरह से फिट दिखाई दिए। एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में बुमराह ने चार विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, पर्थ में भी बूम-बूम बुमराह का प्रदर्शन कमाल का रहा था। हालांकि, भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेट से करारी हार का मुंह देखना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: LSG के नए कप्तान पर मिला बड़ा हिंट, ये खिलाड़ी टीम के मालिक को है पसंद
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
46 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
17 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
19 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines