हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IND vs AUS: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया पर लगा काला दाग, टूटा 77 साल पुराना रिकॉर्ड

This browser does not support iframes.

Australia Cricket Team
विज्ञापन

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में जारी है। इस मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 104 रनों पर सिमट गई और भारत को 46 रनों की महत्वपूर्ण लीड मिल गई। ऑस्ट्रेलिया के 104 रनों पर ऑलआउट होने के साथ ही पर्थ में 77 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। दरअसल इस मैदान पर कंगारू टीम भारत के खिलाफ दूसरी बार इतने कम स्कोर पर आउट हुई है।

इससे पहले टीम 1947 में घर में 107 रनों पर आउट हुई थी। ऑस्ट्रेलिया की इस पारी के दौरान मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए, जबकि एलेक्स कैरी ने 21 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके, जबकि हर्षित राणा ने तीन जबकि मोहम्मद सिराज ने दो विकेट अपने नाम किए।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखिए।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola