हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज जीत के 5 हीरो, जिनके दम पर टीम इंडिया ने जारी रखा अजेय रिकॉर्ड

India vs Australia: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इस सीरीज जीत के साथ भारत ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखा है. साल 2011-12 के बाद से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. यहां जानिए भारत की इस सीरीज जीत के पांच हीरो के बारे में.

विज्ञापन
India vs Australia

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ गया. हालांकि, टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. इस सीरीज जीत के साथ भारत ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखा है. साल 2011-12 के बाद से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए पिछले पांच टी20 सीरीज में तीन जीते हैं और दो सीरीज ड्रॉ रही हैं. यानी ऑस्ट्रेलिया में भारत का अजेय रिकॉर्ड जारी है. इस टी20 सीरीज में 5 भारतीय खिलाड़ीयों ने दमदार प्रदर्शन किया, जिसके दम पर टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम की.

इसमें सबसे पहला नाम अभिषेक शर्मा का आता है. उन्होंने पूरी सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 163 रन बनाए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. लिस्ट में दूसरा नाम शुभमन गिल का है, जिन्होंने इस सीरीज में भारत के लिए 132 रन बनाए. गिल ने चौथे टी20 में भारत को जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी. वहीं, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और 5 विकेट अपने नाम किए. जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दो मैचों में दो विकेट चटकाए. इनके अलावा, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने इस सीरीज में सिर्फ एक मैच खेला और तीन विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

ये भी पढ़ें- 6 मैच में चौथी बार 5 विकेट, 4 बल्लेबाज नहीं खोल सके खाता, रणजी ट्रॉफी में कहर बनकर टूटा ये गेंदबाज!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola