India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 1-2 से हारने के बाद अब टीम इंडिया की नजर टी20 सीरीज पर टिकी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मानुका ओवल में में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस सीरीज में वनडे सीरीज में मिली हार का बदला लेने उतरेगी. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर को इस सीरीज के लिए टीम में कुछ बदलाव कर सकते हैं. एशिया कप में जहां धीमी और स्पिन फ्रेंडली पिचें थीं, वहीं ऑस्ट्रेलिया में अब तेज और बाउंसी विकेट्स पर खेलना होगा. ऐसे में कप्तान सूर्या अपने बेस्ट प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग XI की बात करें, तो एशिया कप की तरह अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे. इसके बाद तिलक वर्मा और कप्तान सूर्या क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर खेलेंगे. वहीं, नंबर 5 पर विकेटकीपर संजू सैमसन बल्लेबाजी करने उतरेंगे, जिन्होंने एशिया कप में भी इसी नंबर पर अच्छा प्रदर्शन किया था. इसके बाद ऑलराउंडर्स में शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल होंगे, जो गेंद और बल्ले दोनों से भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे. वहीं, तेज जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी करेंगे और उनका साथ देने के लिए अर्शदीप सिंह या हर्षित राणा को मौका दिया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- PAK vs SA: अफ्रीकी बल्लेबाजों ने उतारा Shaheen Afridi का खुमार! घर में ही हुई जमकर कुटाई, विकेट के लिए भी तरसे
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
4 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
6 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
15 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines