हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AFG: फिर नहीं मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

Team India Possible Playing 11: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20I मैच खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. आइए जानते हैं कि टीम में कुछ बदलाव होंगे या नहीं.

विज्ञापन
भारत-जापान के बीच 22 सितंबर को होगा ऐतिहासिक टी20I मुकाबला (PIC Credit- ANI)

Team India Possible Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा T20I मैच खेला जाने वाला है. भारत ने पहले मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की. उन्होंने 13.4 ओवरों में 157 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. अब टीम इंडिया की नजरें दूसरा T20I जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होंगी. पहले मैच में कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने निराश किया. इस वजह से सवाल यह है कि प्लेइंग 11 में कोई बदलाव होगा या नहीं.

दूसरे T20I में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?

संजू सैमसन पहले T20I में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब फैंस वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में लाने की बात कर रहे हैं. हालांकि, सैमसन को एक और मौका दिया जा सकता है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं. इसके बाद ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी का भार संभाल सकते हैं. टीम इंडिया को पहले T20I में एक ऑफ स्पिन गेंदबाज की कमी महसूस हुई. इसी वजह से शिवम दुबे की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेल सकते हैं. गेंदबाजी का भार अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर होगा. टीम इंडिया सिर्फ एक बदलाव के साथ उतर सकती है.

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola