India vs Afghanistan 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का शानदार आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि इस मैच में भारतीय टीम किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी? पहले मैच में कौन-कौन से खिलाड़ी खेलेंगे और कौन बाहर बैठेगा, इसपर अब भी सवाल बना हुआ है. हालांकि, भारत की प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी समेत 8 खिलाड़ियों के नाम लगभग पक्के माने जा रहे हैं. वहीं, बाकी 3 खिलाड़ियों के लिए चार प्लेयर्स के बीच लड़ाई चल रही है.
पहला नाम स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का है, जिन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी. हालांकि, अब अफगानिस्तान सीरीज के लिए उनकी टीम में वापसी हो गई है. उनके अलावा, ईशान किशन भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन संजू और ईशान में से किसी एक को ही प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. अब कौन खेलेगा इसका फैसला कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर करेंगे. इसके बाद बाकी के दो खिलाड़ी शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी हैं. ये दोनों ही शानदार ऑलराउंडर हैं और दोनों ही तगड़ी बैटिंग करते हैं. दोनों ही अच्छी बॉलिंग भी कर लेते हैं. अब ऐसे में आप दोनों में से किसी एक ही को खिला सकते हैं तो कौन सा वो खिलाड़ी होगा? श्रेयस और गंभीर के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चुनना आसान नहीं होगा. संजू और ईशान में से किसी एक को ही मौका मिलेगा, जबकि शिवम और नीतीश रेड्डी में भी किसी एक को चुनना होगा.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: सिर्फ 2 छक्के और जड़ते ही धोनी से आगे निकल जाएंगे श्रेयस अय्यर, दिल्ली T20 मैच है बेहद खास
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
9 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
10 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
11 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 days agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines