हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AFG: संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा, कौन होगा वैभव सूर्यवंशी का जोड़ीदार? कप्तान-कोच लेंगे फैसला

IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच पहले टी-20 मैच के शुरू होने में अब 48 घंटे से भी कम का समय बचा है. ऐसे में दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इस बीच टीम इंडिया के कोच और कप्तान के सामने सबसे बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी का पहले टी-20 मैच में कौन होगा जोड़ीदार? (Pic Credit- AI Generated)

IND vs AFG: अफगानिस्तान की टीम पहले टी-20 मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. लेकिन टीम इंडिया के सामने 48 घंटे पहले बड़ी समस्या खड़ी नजर आ रही है. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर को प्लेइंग 11 चुनने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सबसे ज्यादा चर्चा सलामी बल्लेबाज को लेकर चल रही है. वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से कौन से 2 खिलाड़ी खेलेंगे या फिलहाल एक बड़ा सवाल नजर आ रहा है. 

वैभव सूर्यवंशी का पहले टी-20 मैच में कौन होगा पार्टनर?  

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करके वैभव सूर्यवंशी ने अपनी जगह प्लेइंग 11 में लगभग पक्की कर ली है. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए अब उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखना बहुत ही मुश्किल फैसला होने वाला है. ऐसे में दोनों को संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा में से किसी एक को चुनना होगा. फिलहाल इसमें बड़ी समस्या होने वाला है. इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले 6 मुकाबले अभिषेक शर्मा के अच्छे नहीं गए हैं. लेकिन उन्होंने हाल में ही पंजाब की टी-20 लीग में कमाल का प्रदर्शन किया है. वहीं संजू सैमसन की फॉर्म में बहुत अच्छी नहीं थी. ऐसे में किसे 13 सितंबर को मौका मिलेगा, फिलहाल इसके बारे में कुछ कह पाना बहुत ही कठिन होने वाला है. 

ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी 2026 खत्म होने के बाद अब कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? यहां देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola