हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई टीम में लिए गए 5 चौंकाने वाले फैसले, चयनकर्ताओं ने कर दी गलती!

IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. जिसके लिए अब बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने 5 बड़े चौंकाने वाले फैसले किए हैं.

विज्ञापन
अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान (Pic Credit- ANI)

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की बेहद अहम टी-20 सीरीज खेलने वाली है. ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. ऐसे में इस बात को समझते हुए अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने मुख्य टीम को ही चुना है. हालांकि इस दौरान उन्होंने 5 बहुत ही चौंकाने वाले फैसले किए हैं. जिसके कारण ही अब बीसीसीआई के ऊपर भी सोशल मीडिया पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. इन फैसलों ने फैंस की भी चिंता को बढ़ा दिया है. 

टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने लिए 5 चौंकाने वाले फैसले 

अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई टी-20 टीम पर नजर डाले तो 4 ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. जो मौजूदा समय में पूरी तरह से फिट नहीं हैं. इस लिस्ट में नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और दिग्गज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर ये खिलाड़ी अगले कुछ दिनों में फिट हो सकते हैं, तो उस दिन का इंतजार क्यों नहीं किया गया. 

इसके अलावा बुमराह जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी के फिटनेस को लेकर इतना बड़ा रिस्क क्यों बीसीसीआई ले रही है. ये रिस्क टीम इंडिया को ही बहुत भारी पड़ सकता है. इसके अलावा अक्षर पटेल को भी खराब प्रदर्शन के बाद भी बार-बार क्यों मौका दिया जा रहा है. इतना ही नहीं संजू सैमसन की अचानक वापसी को फैंस को समझ में नहीं आ रही है. वहीं अगर बुमराह को टीम में मौका दिया गया है, तो वहीं रिस्क हार्दिक पांड्या को लेकर चयनकर्ता क्यों नहीं उठा रहे हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:अब अगला मुकाबला खेलने कब उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा मैच

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola