हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AFG: T20 सीरीज से हो सकती है इन 4 खिलाड़ियों की वापसी, साथ में खेलेंगे हार्दिक-रेड्डी!

IND vs AFG: टीम इंडिया अगली सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है. इस सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से हो रही है. जिसके लिए अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज से टीम इंडिया के 4 स्टार खिलाड़ी कमबैक कर सकते हैं.

विज्ञापन
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के टीम इंडिया का जल्द होगा ऐलान (Pic Credit- ANI)

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाने वाले हैं. जल्द ही इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का भी ऐलान होने वाला है. ऐसे में कुछ स्टार खिलाड़ियों की इस सीरीज से वापसी पर भी बात हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें हार्दिक और क्रुणाल पांड्या का नाम भी शामिल है. 

अफगानिस्तान के खिलाफ इन 4 खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. ऐसे में वो अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक कर सकते हैं. इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी भी अब पूरी तरह से फिट हो चुके है. ऐसे में उन्हें भी कमबैक का मौका मिल सकता है. इसके अलावा स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. उनकी भी अब टीम में वापसी हो सकती है. इतना ही नहीं जसप्रीत बुमराह भी अब दोबारा मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इसके अलावा क्रुणाल पांड्या के भी कमबैक के बारे में अब बातें हो रही है….

ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, एशियन गेम्स 2026 से कर सकते हैं वापसी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola