IND vs PAK in ACC Mens U19 Asia Cup 2025

IND U19 vs PAK U19: टीम इंडिया को मिले भविष्य के 5 सुपरस्टार, पाकिस्तान के खिलाफ खुद को किया साबित 

IND U19 vs PAK U19: एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ियों का असली टेस्ट हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया और 90 रनों के अंतर से मैच जीत लिया. टीम इंडिया को इस मुकाबले के साथ भविष्य के 5 सुपरस्टार खिलाड़ियों की झलक मिली.

IND U19 vs PAK U19: इंडिया अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 की क्रिकेट टीमें आज दुबई आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में आमने-सामने थी. इस मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ इंडिया के युवा शेरों ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके साथ ही उन्होंने बता दिया की दबाव से भरे मुकाबले में भी वो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. पाकिस्तान के खिलाड़ी दबाव नहीं झेल सके और मुकाबला 90 रनों से हार गए. टीम इंडिया को इस मैच से भविष्य के 5 स्टार मिले. 

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए इन 5 खिलाड़ियों ने किया कमाल 

इंडिया अंडर-19 टीम जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी जल्दी पवेलियन लौट गए, लेकिन उसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने 25 गेंदों में 38 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए आरोन जॉर्ज ने 88 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली. इन दोनों का साथ देते हुए कनिष्क चौहान ने भी आक्रामक अंदाज में 46 रन बनाए. सिर्फ बल्ले से ही नहीं कनिष्क ने गेंद के साथ भी कमाल करते हुए 3 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा दीपेश देवेंद्रन को भी 3 विकेट मिले. जबकि किशन कुमार सिंह ने भी 2 विकेट झटके. 

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जुड़ी और जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो….

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ