हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IND A vs SA A: ऋषभ पंत ने अफ्रीकी गेंदबाजों को दिन में दिखाए तारे, कमबैक मैच में बल्ले से मचाया धमाल 

This browser does not support iframes.

Rishabh Pant
विज्ञापन

IND A vs SA A: इंग्लिश दौरे पर चौथे टेस्ट मैच में चोटिल होने के बाद भारतीय टीम के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 3 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे. दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पंत को इंडिया ए की कप्तानी मिली. जहां पर लंबे समय के बाद ऋषभ पंत ने मैदान पर वापसी की और बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया. हारे हुए मैच में ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करके इंडिया ए की टीम को जीता दिया. इस पारी में उन्होंने अफ्रीका गेंदबाजों की जमकर पिटाई की.  

ऋषभ पंत ने खेली ताबड़तोड़ पारी  

इंडिया ए की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान ऋषभ पंत पहली पारी में सिर्फ 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. दूसरी पारी में उस समय ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरे, जब इंडिया ए की टीम 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 32 रनों पर 3 विकेट गंवा चुकी थी. मुश्किल समय में बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत ने 90 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी में पंत ने 11 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. पंत की धमाकेदार पारी के कारण ही टीम इंडिया 3 विकेट से मैच जीत गई. बीसीसीआई पंत को लीडरशिप रोल में देख रही है. 

ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: भारतीय महिला टीम को मिल रहा ऑस्ट्रेलिया से सपोर्ट, सूर्या की सेना इस अंदाज में बढ़ा रही है हौसला

विज्ञापन

पंत की इस पारी के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे से अचानक लौटेंगे कुलदीप यादव, टीम इंडिया से आई चौंकाने वाली खबर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola