IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया में ढेर हुए IPL के शेर, ये 5 खिलाड़ी रहे भारत की हार की वजह

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले मैच के बाद भारत ए को दूसरे मैच में भी हराते हुए दो मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया। आइए एक नजर डालते हैं उन पांच खिलाड़ियों पर, जो भारत की हार की प्रमुख वजह रहे।

India A vs Australia A

IND A vs AUS A: युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास की नाबाद 73 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए ने एमसीजी में दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में भारत ए को छह विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। कोंस्टास ने मुश्किल परिस्थितियों में जोरदार पारी खेलकर अपने कौशल और धैर्य का परिचय देकर टीम को जीत दिलाई। 168 रनों का टारगेट हासिल करने उतरी कंगारू टीम ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए थे, जहां मार्कस हैरिस और कैमरून बैनक्राफ्ट खाता भी नहीं खोल सके। लेकिन यहां से कोंस्टास ने ब्यू बेवस्टर संग मिलकर टीम को आसान जीत दिला दी।

ऑस्ट्रेलिया ए की यह जीत उसकी नेशनल टीम के लिए बूस्ट का काम करेगी, जहां वो बढ़े हुए मनोबल के साथ भारत के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलने उतरेगी। दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की हार की वजह कई सीनियर बल्लेबाज रहे, जहां देवदत्त पडीक्कल, केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, अभिमन्यु ईश्वरन दोनों पारियों में कुछ खास नहीं कर सके।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ