हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या IITian Baba के जूना अखाड़ा में प्रवेश पर लगी रोक? जानिए बाबा ने इस पर क्या कहा

Video: पिछले कुछ दिनों से महाकुंभ 2025 में IITian बाबा की काफी चर्चा हो रही है। इस दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

Video: महाकुंभ 2025 में इन दिनों IITian बाबा काफी चर्चा में हैं। इस दौरान उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में बाबा को अपनी बात को खुलकर सामने रखते देखा गया है। हाल ही में IITian बाबा (अभय सिंह) के पिता का भी बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने अपने बेटे से घर वापस आने के लिए कहा। अभी IITian बाबा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें कहा जा रहा है कि उनके अखाड़े से उनको निष्कासित कर दिया गया है। आखिर अचानक से उनको अखाड़े ने बाहर क्यों कर दिया?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके ऊपर गुरु के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर कार्रवाई की गई है। उनके अखाड़ा शिविर और उसके आसपास आने पर रोक लगा दी गई है। इस पर अखाड़ा का बयान सामने आया। जिसमें कहा गया कि संन्यास में गुरु के प्रति समर्पण महत्वपूर्ण है। इसका पालन न करने वाला संन्यासी नहीं बन सकता। हालांकि आईआईटीयन बाबा ने अखाड़े से निकाले जाने के आरोपों से इनकार किया है। शुक्रवार को एक समाचार चैनल से बात करते हुए उन्होंने अखाड़े के संतों पर उनके बारे में अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया।

ये भी देखें: रोते-रोते महाकुंभ छोड़ने का कहने वालीं हर्षा का यू टर्न, बोलीं-नहीं छोड़ूंगी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola