UP Woman Constable Died

'छुट्टी मिल जाती तो बच जाती…' यूपी के बस्ती में महिला सिपाही की मौत से हड़कंप, इलाज करवाने के लिए मांगी थी लीव

यूपी के बस्ती में एक महिला सिपाही की मौत हो गई. उन्होंने इलाज करवाने के लिए एसपी ऑफिस में छुट्टी के लिए एप्लीकेशन दी थी, लेकिन समय रहते छुट्टी नहीं मिली. परिवार वालों का आरोप है कि अगर समय पर छुट्टी मिल जाती तो शायद वो बच पाती.

यूपी के बस्ती में एक महिला सिपाही की मौत हो गई. उन्हें 7 दिन पहले सिर पर टांके लगे थे. महिला सिपाही का नाम केसरी वर्मा था और उसने इलाज करवाने के लिए एसपी ऑफिस में छुट्टी के लिए एप्लीकेशन दी थी, लेकिन समय रहते छुट्टी नहीं मिली. परिवार वालों का आरोप है कि अगर समय पर छुट्टी मिल जाती तो शायद केसरी वर्मा बच पाती. पति नागेंद्र जो खुद पुलिस में सिपाही हैं,उन्होंने भी यही आरोप लगाया. पति के मुताबिक वो दो दिन से एसपी ऑफिस में छुट्टी के लिए गुहार लगा रहे थे. लेकिन इलाज कराने के लिए मेडिकल लीव अप्रूव नहीं की गई. पति नागेंद्र ने कहा कि एसपी ऑफिस में छुट्टी मिल जाती और समय पर उनकी पत्नी का इलाज हो जाता तो वो आज जिंदा होती. उन्होंने बताया- ”एसपी कार्यालय में तैनात दो कर्मचारियों ने छुट्टी नहीं दी. हमें कहा गया ना EL मिलेगी ना मेडिकल लीव मिलेगी.” परिवार वालों ने एसपी ऑफिस में तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और साथ ही कहा कि जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ