Indian Cricket Team

ICC WTC Final में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को चाहिए कितनी जीत? वापसी का बनाना होगा मास्टरप्लान 

ICC WTC 2025-27 Points Table: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से मिली हार के बाद टीम इंडिया की स्थिति आईसीसी डब्ल्यूटीसी 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में खराब हो गई है. टीम इंडिया मौजूदा समय में पाकिस्तान से भी पिछड़ रही है. ऐसे में टीम इंडिया को अगर फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है, तो उन्हें बची हुई 3 सीरीज में कमाल करना होगा.

ICC WTC 2025-27 Points Table: कोलकाता के बाद गुवाहाटी टेस्ट मैच में भी भारत को शर्मनाक हार मिली. जिसके कारण ही टीम इंडिया अब पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई है. टीम इंडिया के लिए अब फाइनल की राह बहुत मुश्किल हो गई है. टीम इंडिया के पास फाइनल में पहुंचने के लिए 9 टेस्ट मैच बचे हुए हैं. जहां पर उन्हें कमाल का प्रदर्शन करके खुद को साबित करना होगा. फिलहाल फैंस जानना चाहते हैं कि फाइनल में जगह बनाने के लिए 9 में से कितने टेस्ट मैच भारत को जीतने होंगे? 

विज्ञापन

टीम इंडिया को करना होगा चमत्कार 

कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं. बचे हुए 9 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को 4 विदेशी सरजमीं पर तो वहीं 5 भारतीय सरजमीं पर खेलने हैं. टीम इंडिया घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खेलेगी. वहीं श्रीलंका के खिलाफ उनकी सरजमीं पर 2 टेस्ट मैच खेलने वाली है. कीवी टीम के खिलाफ भी न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. इन 9 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को कम से कम 7 टेस्ट मैच जीतने होंगे. 

विज्ञापन

वीडियो में देखें फाइनल तक पहुंचने के लिए क्या बन रहे हैं समीकरण…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ