
Video: बांग्लादेश से हार के बाद भी WTC फाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? देखें पूरा समीकरण
Edited By Mashahid abbas

Edited By Mashahid abbas
ICC World Test Championship 2023-25 Final Match: बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच पाकिस्तान के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को बांग्लादेश ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में 10 विकेट से हराया। पाकिस्तान की इस हार के बाद क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या पाकिस्तान आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच की रेस से बाहर हो गया है। इस सवाल का सीधा जवाब है कि नहीं। अभी पाकिस्तान के पास मौका है कि वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है।
बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच चुका है। टीम ने अब तक खेले गए 6 मैच में से 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम को 8 मैच और खेलने हैं, जिसमें 6 मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। ये मैच बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाएंगे। इस वीडियो में देखिए इनमें से कितने मैच जीतने पर पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच का टिकट हासिल करेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: