Indian Women Team

U19 T20 WC: सेमीफाइनल में इन 4 टीमों की एंट्री, फाइनल के लिए इस टीम से भिड़ सकता है भारत

U19 Women T20 World Cup 2025: भारत समेत इन चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह कंफर्म कर ली है। आइए जानते हैं कि भारत सेमीफाइनल में किस टीम से भिड़ सकता है।

ICC U19 Womens T20 World Cup 2025: मलेशिया में इस समय आईसीसी महिला अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जारी है। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए चार टीमें फिक्स हो गई हैं। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम दक्षिण अफ्रीका थी। साउथ अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया और डिफैंडिंग चैम्पियन भारत ने भी जल्द ही सेमीफाइनल की टिकट कटा ली।

विज्ञापन

सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम इंग्लैंड थी। इन चारों टीमों के बीच दोनों सेमीफाइनल शुक्रवार को कुआलालंपुर के बेयूमास ओवल में खेले जाएंगे। पॉइंट्स टेबल को देखा जाए तो भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम से भिड़ सकता है, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टक्कर साउथ अफ्रीका से हो सकती है। हालांकि यह अभी तय नहीं है।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ