Bumrah

ODI क्रिकेट के बदल जाएंगे नियम! गेंदबाजों की होगी मौज, कप्तान को मिलेंगे 60 सेकंड

आईसीसी वनडे क्रिकेट के नियमों में बदलाव करने पर विचार कर रहा है। नए रूल के आने से बॉलर्स की बल्ले-बल्ले हो सकती है।

ODI cricket Rules: वनडे क्रिकेट के नियमों में आईसीसी बदलाव करने पर विचार कर रहा है। 50 ओवर के फॉर्मेट में गेंदबाजों के कम होते दबदबे को देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल बड़ा कदम उठाने जा रहा है। हाल ही में हुई आईसीसी की मीटिंग में एकदिवसीय मैच को दो गेंद की जगह एक बॉल से करवाने पर विचार किया गया है। अभी तक के नियमों के हिसाब से एक इनिंग में दोनों एंड से दो गेंदों का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन

हालांकि, अब आईसीसी नियमों में बदलाव करना चाहती है। मीटिंग में फैसला लिया गया है कि अब एक पारी में 34 ओवर होने के बाद कप्तान से पूछा जाएगा कि वह बाकी के ओवर्स दोनों गेंद में से किस बॉल से फेंकना चाहता है। एक गेंद से ज्यादा ओवर फेंके जाने की वजह से बॉलर्स को रिवर्स स्विंग मिलेगी, जिसके चलते वह बल्लेबाजों पर शिकंजा कस पाएंगे। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में अब 60 सेकंड स्टॉप क्लॉक नियम लाने पर विचार किया गया है,  जिसके अनुसार कप्तान को दूसरा ओवर 60 सेकंड के अंदर शुरू करवाना होगा। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ