हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने फाइनल का वेन्यू बदलवाया! पीसीबी का होगा करोड़ों का नुकसान?

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर अब फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम के फाइनल में एंट्री करने से टूर्नामेंट में बहुत बड़ा बदलाव हो गया है।

विज्ञापन
Team India

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर अब फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम के फाइनल में एंट्री करने से टूर्नामेंट में बहुत बड़ा बदलाव हो गया है। टीम इंडिया की फाइनल में एंट्री के कारण अब मुकाबले का वेन्यू बदल गया है। जिसके कारण ही होस्ट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। 

बदल गया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का वेन्यू 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को पाकिस्तान होस्ट कर रहा है, लेकिन टीम इंडिया के सभी मुकाबले दुबई में खेले जा रहे हैं। ऐसे में अब फाइनल मुकाबला भी दुबई में ही खेला जाएगा। आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार ऐसा होने वाला है कि होस्ट नेशन में फाइनल मैच नहीं आयोजित होगा। भारतीय टीम के फाइनल में एंट्री से पहले पीसीबी लाहौर में महामुकाबले का आयोजन करने वाला था। सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जो टीम जीतेगी। वो 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत का सामना करेगी।  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: फाइनल में एंट्री के बाद भावुक हुए केएल राहुल, छलक पड़ा दिल का दर्द

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola