हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर बड़ा अपडेट, पाकिस्तान का फाइनल फैसला!

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पीसीबी और बीसीसीआई आमने-सामने है। भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने के लिए मना कर दिया है। जिसके बाद इसको लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

विज्ञापन
ICC Champions Trophy 2025

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी ये साफ हो चुका है। जबकि पीसीबी टीम इंडिया को पाकिस्तान बुलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाइब्रिड मॉडल के लिए भी मना कर दिया है। इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर अब बीसीसीआई और पीसीबी में खींचातानी होती हुई दिखाई दे रही है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है।

दरअसल पीसीबी ने आईसीसी को एक मेल लिखा है। जिसमें उन्होंने हाइब्रिड मॉडल के लिए मना कर दिया है इसके अलावा भारत को हर हाल में बुलाने के लिए कहा है। इसके अलावा पाकिस्तान का कहना है कि वो किसी भी हालत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी किसी को नहीं देगा और अगर टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं आती है तो वे बिना भारत के लिए चैंपियमस ट्रॉफी खेलेगा। हालांकि इस पर आईसीसी ने पीसीबी को कहा कि बिना भारत के ये टूर्नामेंट नहीं होगा।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें