ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी इस बार पाकिस्तान के हाथों में हैं। लेकिन जबसे भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से मना किया है। तबसे पाकिस्तान बौखलाया हुआ दिख रहा है। पाकिस्तान किसी भी हालत में चाहता है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए उनके देश आए। इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी से भी बातचीत कर चुका है। इतना ही पाकिस्तान की तरफ से तो ये भी कहा जा चुका है कि आईसीसी भी बिना बीसीसीआई के कोई फैसला नहीं लेगी। वहीं इसको लेकर बीते कुछ दिनों पहले आईसीसी ने श्रीलंका में एक मीटिंग भी की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी पहुंचे थे। अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि आईसीसी ने इसका समाधान निकाल लिया है। जिसके बाद पीसीबी भी खुश है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के खेलने को लेकर आईसीसी और बीसीसीआई के बीच बातचीत भी हो चुकी है। श्रीलंका में आईसीसी के अधिकारियों ने बीसीसीआई सचिव जय शाह से भी बातचीत की और उनसे पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने को लेकर राय जानी।
सूत्रों के मुताबिक जय शाह ने आईसीसी को बताया कि इस मामले पर आखिरी फैसला भारत सरकार का ही होगा। इसके बाद आईसीसी ने पीसीसी अध्यक्ष से अकेले में बातचीत की और उनको बीसीसीआई का फैसला बताया। जिसके बाद आईसीसी ने पीसीबी से हाइब्रिड मॉडल को लेकर राय जानी।
अब पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल के लिए हां कर दी है। लेकिन इसको लेकर उन्होंने मुआवजे की मांग भी की है। जिसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पीसीबी को 4.60 लाख डॉलर का बजट मिल गया है। अब एशिया कप 2023 की तरह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी हाइब्रिड मॉडल देखने को मिलने वाला है। यानी अब टीम इंडिया अपने मैच पाकिस्तान में नहीं बल्कि दूसरे देश में होंगे।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी…
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
53 mins agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 hr agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
14 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines