हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वोटिंग के दौरान बुर्के हटवा कर ID Card चेक कर रही थीं ओवैसी को टक्कर देने वाली बीजेपी की माधवी लता, दर्ज हुई शिकायत

FIR against Madhavi Latha Hyderabad Voting: हैदराबाद से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता वोटिंग के दौरान मुश्किल में फंस गई हैं। माधवी लता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

विज्ञापन
madhavi latha FIR Hyderabad lok sabha election 2024

Hyderabad FIR against Madhavi Latha: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के मतदान में सभी की नजर तेलंगाना की हॉट सीट हैदराबाद पर है। हैदराबाद से AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी को टक्कर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने माधवी लता को मैदान में उतारा है। हालांकि वोटिंग के दौरान माधवी लता कानूनी पचड़े में फंस गई हैं।

जिलाधिकारी ने दी जानकारी

हैदराबाद पुलिस ने माधवी लता के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसकी जानकारी हैदराबाद के जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर भी साझा की है। जिलाधिकारी कार्यालय ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, हैदराबाद के मलकपेट पुलिस स्टेशन में  माधवी लता के खिलाफ एक शिकायत दर्ज हुई है। बीजेपी उम्मीदवार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 और आईपीसी की धारा 171सी, 505(1)(सी) लगी है। बता दें कि माधवी लता मुस्लिम महिलाओं का बर्का हटाकर वोटर आईडी कार्ड चेक कर रही थीं, जिसके कारण पुलिस ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola