Manthan में 'महारानी', हुमा कुरैशी बोलीं- सपनों की कोई सीमा नहीं होती

Huma Qureshi: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा हुमा कुरैशी ने हाल ही में न्यूज 24 के शो मंथन में हिस्सा लिया था। इस दौरान हुमा ने कई मजेदार किस्से शेयर किए हैं। साथ ही उन्होंने करंट मुद्दों पर भी खुलकर बात की है।

huma_qureshi

Manthan News 24 Huma Qureshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) पर्दे पर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। हुमा ने बड़े पर्दे पर कई यादगार रोल निभाए हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर से लेकर एक थी डायन, जॉली एल एल बी 2 और बैल बॉटम जैसी फिल्मों में हुमा के किरादर ने काफी सुर्खियां बटोरीं। हुमा कुरैशी अब अपनी सुपरहिट वेब सीरीज महारानी के सीजन 3 को लेकर चर्चा में हैं। जो कि 7 मार्च को सोनी लिव पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में भी हुमा के रोल की काफी सराहना हो रही है।

हुमा कुरैशी ने न्यूज 24 के कार्यक्रम मंथन में शिरकत की। इस दौरान हुमा ने अपने करियर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए। उन्होंने कहा कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती। अगर ऊपर वाले ने आपके जेहन में कोई सपना दिया है तो उसे पूरा करने की क्षमता भी दी है। हुमा ने आगे कहा- मेहनत से सबकुछ हासिल किया जा सकता है।

पूरी बातचीत इस वीडियो में देखें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ