---विज्ञापन---

Dream 11 से कैसे निकलेगा फंसा हुआ पैसा? आसान स्टेप्स में समझिए पूरा प्रोसेस

Dream 11: भारतीय सरकार द्वारा लाए गए ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के बाद से ड्रीम 11 फैन्स के बीच खलबली मची हुई है। आइए आपको बताते हैं कैसे आप अपना फंसा हुआ पैसा ड्रीम 11 से निकाल सकते हैं।

Dream 11
---विज्ञापन---

Dream 11: भारतीय सरकार द्वारा लाए गए ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के बाद से ड्रीम 11 फैन्स के बीच खलबली मची हुई है। बिल आने के बाद ड्रीम 11 ने अपने गेम्स में कई तरह के बदलाव कर डाले हैं। हालांकि, फैन्स इस बात को लेकर खासे परेशान हैं कि उनका बचा हुआ पैसा ड्रीम 11 से कैसे निकलेगा? लोग यह भी जानने चाहते हैं कि उनके द्वारा डिपॉजिट किए गए पैसे वापस मिल पाएंगे या नहीं। कैसे निकलेंगे आपके फंसे हुए पैसे और क्या है पूरा प्रोसेस आइए आपको विस्तार से समझाते हैं।

दरअसल, ड्रीम 11 से अपने बचे हुए पैसे निकालने के लिए सबसे पहले आपको अपनी प्रोफाइल में जाना होगा। इसके बाद आपको अपने माई बैलेंस में जाना है। बैलेंस में जाने के बाद एक पेज खुलेगा, जिसमें लिखा होगा कि अब आप पैसे वाले कॉन्टेस्ट नहीं खेल सकते हैं। इसके बगल में ही एक ऐरो आपको दिखेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा। इस पर लिखा हुआ मिलेगा कि आपका पैसा 4 सितंबर तक आपके अकाउंट में आ जाएगा। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 03, 2025 08:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola