Telecom Department Block Fake Calls and Messages

Video: अब फोन पर नहीं आएंगे फर्जी कॉल और मैसेज, बस दबाना होगा ये बटन

How to Block Fake Calls and Messages: फेक कॉल और मैसेज से कई लोग परेशान रहते हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने अब टेलीकॉम नियमों में बदलाव करने की ऐलान किया है।

Fake Call and Message Solution: कई लोगों के फोन पर फर्जी कॉल और मैसेज आते रहते हैं। इसकी वजह से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। मगर वो चाहकर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं पा सकते हैं। हालांकि अब भारत सरकार ने इसका हल ढूंढ निकाला है। केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फर्जी कॉल और मैसेज से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है। सरकार इसके लिए नए नियम लागू करने वाली है, जिससे फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लगाई जा सकेगी।

विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि पहले तक नियम अलग थे। मोबाइल यूजर्स को जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी टेलीकॉमन कंपनियों से प्रमोशनल कॉल और मैसेज बंद करने की गुजारिश करनी पड़ती थी। मगर अब आप मोबाइल में ऑटोमैटिक तरीके से इन्हें बंद कर सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनुसार फर्जी कॉल और मैसेज बंद करवाने के लिए आप तुरंत कंपनी को रिपोर्ट कर सकते हैं और उसको बंद करने का ऑप्शन चुन सकते हैं। देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ