---विज्ञापन---

Exclusive: पृथ्वी शॉ का करियर कैसे हो गया ‘तबाह’? स्टार खिलाड़ी ने खुद तोड़ी चुप्पी

Prithvi Shaw career Downfall: भारत के उभरते हुए खिलाड़ी पृथ्वी शॉ का करियर अचानकर नीचे आ गया। अब वह भारतीय क्रिकेट टीम से गायब हो गए हैं। इसकी वजह स्टार खिलाड़ी ने खुद बताई है।

---विज्ञापन---

Prithvi Shaw career Downfall: भारत के स्टार खिलाड़ी पृथ्वी शॉ के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। कभी सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों से पृथ्वी शॉ की तुलना होती थी। लेकिन आज भारतीय टीम तो दूर किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम का हिस्सा नहीं बनाया। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। न्यूज 24 से बात करते हुए पृथ्वी शॉ ने अपने डूबते हुए करियर पर बात की है। उन्होंने कहा कि वह क्रिकेट को कम समय देने लगे थे।

कभी क्रिकेट को दिन के 8 घंटे देने वाले पृथ्वी पिछले 2 सालों से 4 घंटे में ही अपना अभ्यास पूरा कर लेते थे। इसके अलावा उन्होंने अपने डाउनफॉल की वजह पारिवारिक कारणों को भी बताया। शॉ ने बताया कि उनके पिता ने बचपन से ही उन्हें सपोर्ट किया। उन्होंने खराब वक्त में भी मेरा साथ दिया। पृथ्वी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ पर खुलकर चर्चा की है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 25, 2025 10:23 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola