IPL 2025 - 2025-04-20T200317.718

IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी की उम्र की क्या है असली सच्चाई? आईपीएल में रच चुके हैं इतिहास

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एलएसजी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहले ही गेंद पर छक्का जड़कर धमाल मचाया था।

Vaibhav Suryavanshi: 19 अप्रैल को 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए। वैभव ने अपनी पारी के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले ही गेंद पर छक्का मारा और अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर छक्का मारने वाले 10वें खिलाड़ी भी बन गए। एलएसजी के खिलाफ वैभव का बल्ला खूब बोला था। उन्होंने 20 गेंदों में 34 रन बनाए थे। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 3 छक्के के अलावा 2 चौके लगाए। हालांकि वह अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और एडेन मार्करम की गेंद पर स्टंप आउट हुए। अब डेब्यू के बाद सूर्यवंशी की उम्र पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ