मुख्तार अंसारी की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच में बड़ा खुलासा, ADM ने जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में एडीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।

Don Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच में भी मौत की वजह जहर नहीं हार्ट अटैक होना पाया गया है। इस मामले में जिलाधिकारी ने यूपी सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें मुख्तार अंसारी की मौत की वजह जहर नहीं बल्कि हार्ट अटैक बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्तार अंसारी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हार्ट अटैक की पुष्टि हुई थी, इसके साथ ही बताया गया कि प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के परिजनों को कई नोटिस भेजे थे, लेकिन वो जवाब के लिए उपस्थित नहीं हुए। मुख्तार अंसारी की मौत की जांच एडीएम वित्त राजस्व राजेश कुमार को सौंपी गई थी। पूरा मामला समझने के लिए देखिए ये वीडियो –

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ