DREAM 11 की वजह से कितना होगा BCCI को नुकसान? एशिया कप से पहले बढ़ी बोर्ड की उलझन
Author: News24 हिंदी
Aug 24, 2025 08:02 PM IST
This browser does not support iframes.
BCCI: केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल को पास करवा लिया है। इस विधेयक के बाद अब ऑनलाइन पैसा कमाने वाले गेम पर रोक लग जाएगी। इसमें ड्रीम 11 जैसी कई बड़ी कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। साल 2023 में ड्रीम 11 पहली बार बीसीसीआई की आधिकारिक स्पॉन्सर बनी थी। ये डील 358 करोड़ रुपये की हुई थी। ये करार 3 सालों के लिए था। ये डील मार्च 2026 तक के लिए थी। ऐसे में अब ऑनलाइन मनी गेम भारत में बंद हो चुके हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार ड्रीम 11 ने बीसीसीआई के साथ तत्काल रूप से स्पॉन्सरशिप डील रद्द कर दी है, क्योंकि कंपनी को ऑनलाइन गेमिंग बिल के बाद बड़ा नुकसान पहुंचा है। BCCI और ड्रीम-11 की इस डील में 1 साल से भी कम समय बचा है। ऐसे में 358 करोड़ में से आधे से ज्यादा रकम तो BCCI को हासिल हो ही गई है। लेकिन ये तय है कि अगर ड्रीम 11 ये डील अचानक रद्द करता है तो बीसीसीआई को नुकसान होगा, क्योंकि बोर्ड के लिए नया स्पॉन्सर ढूंढना आसान नहीं होने वाला है।