Cricket News - 2025-07-20T222723.467

IND vs ENG: मैनचेस्टर में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? डरा रहे हैं आंकड़े

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 23 जुलाई से चौथा टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरने वाली है। हालांकि इस मैदान के आंकड़े भारतीय टीम को डरा रहे हैं।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेलेगी। 5 मैचों की खेली जा रही सीरीज में भारत का प्रदर्शन अब तक औसतन रहा है। टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पीछे है। हालांकि मैनचेस्टर में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम इंडिया इस मैदान पर एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। अब तक भारत ने इस मैदान पर 9 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान भारत को एक भी जीत नहीं मिल पाई है। भारत ने 4 टेस्ट मैच गंवाया है, जबकि 5 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। मैनचेस्टर की सरजमीं पर अब तक किसी भी भारतीय कप्तान को टेस्ट में जीत नहीं मिल पाई है। लेकिन क्या शुभमन गिल इस मैदान पर भारतीय टीम को पहला मैच जीता पाते हैं या नहीं। ये बड़ा सवाल है। भारतीय टीम को सीरीज में बने रहने के लिए चौथा टेस्ट मैच जीतना हर हाल में जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ