हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: AMU में होली खेलने पर प्रशासन का बड़ा फैसला, छात्रों को मिली खुशखबरी

Video: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी अब छात्र होली पर गुलाल उड़ा पाएंगे। कुछ दिन पहले ही होली खेलने को लेकर प्रशासन से मंजूरी मांगी गई थी, प्रशासन ने जिसको मानते हुए दो दिन की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

Video: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कुछ दिन पहले होली खेलने की अनुमति मांगी गई थी, जिसको अब मंजूरी मिल गई है। AMU हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. बी बी सिंह ने इसकी जानकारी दी। जिसमें कहा गया कि 13 और 14 मार्च को AMU का कोई भी छात्र हॉल में आकर होली खेल सकता है। होली पर 2 दिन यूनिवर्सिटी को छात्रों के लिए होली खेलने के लिए खुला रखा जाएगा। कुछ दिन पहले ही एएमयू प्रशासन से हिंदू छात्रों ने NRSC हॉल में होली मिलन समारोह के लिए इजाजत मांगी थी, जिसके लिए प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था। हालांकि, अब एएमयू प्रशासन ने इसको लेकर मंजूरी दे दी है।

पहले होली खेलने को लेकर मंजूरी नहीं दी गई, जिसमें कहा गया कि किसी नई पंरपरा को शुरू नहीं किया जाएगा। जिस पर स्टूडेंट का कहना था कि जब यहां पर रोजा इफ्तार, मोहर्रम और ओणम मनाया जा सकता है, तो फिर होली को मंजूरी क्यों नहीं दी जा सकती? हिन्दू छात्रों ने प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करते हुए इसकी इजाजत दी जानी चाहिए।

ये भी देखें: Video: इस राज्य में 200 रुपये से अधिक नहीं होगा फिल्म के टिकट का दाम, जानें वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola