हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: हैदराबाद में हिट एंड रन केस, एस्टन मार्टिन की टक्कर से महिला की मौत, सांसद के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज

hit and run case

विज्ञापन

हैदराबाद के माधापुर इलाके में इनऑर्बिट मॉल के पास तेज रफ्तार का कहर देखने केा मिला. मॉल के लाइफस्टाइल स्टोर में बतौर सेल्स एग्जीक्यूटिव काम करने वाली 26 साल की भारती मुखी को कार ने कुचल दिया. भारती को टक्कर मारने के बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया. लग्जरी एस्टन मार्टिन कार (नंबर TG-09-G-0666) कार आंध्र प्रदेश से जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद और उद्योगपति लिंगमानेनी रमेश के 21 वर्षीय बेटे लिंगमानेनी संजुश की है. साइबराबाद पुलिस ने संजुश के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. माधापुर के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सी. श्रीधर ने हादसे की पुष्टि की.

हिट एंड रन केस में किस धारा में केस दर्ज हुआ?

माधापुर के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) ने बताया कि आरोपी संजुश को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत केस दर्ज किया है, जो जमानती धारा है और इसके तहत 7 साल तक की सजा का प्रावधान है. लापरवाही या तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण हुई मौत से संबंधित है, जौ गैर-इरादतन हत्या के अपराध की कैटैगरी में नहीं आता. आरोपी को नोटिस जारी करके पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. वहीं अगर आरोपी जांच में शमिल नहीं होता है तो उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा.

घायल भारती को किस अस्पताल में ले जाया गया?

पुलिस FIR के अनुसार, भारती मुखी और पूजा अशोक अलोन (26) दोपहर करीब 3 बजे ITC कोहेनूर क्षेत्र में लंच करने गई थी. लौटते समय भारती इनऑर्बिट मॉल के सामने सड़क क्रॉस कर रही थी कि तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन कार ने उसे टक्कर मार दी. भारती के सिर पर चोट लगी और काफी खून बह गया. भारती को कार में ही जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पहली जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया. पूजा ने हादसे के बारे में स्टोर मैनेजर पंजाला अश्विन कुमार को बताया. मैनेजर तुरंत अस्पताल पहुंचे और FIR दर्ज कराई. तेज स्पीड से लापरवाह ड्राइविंग का मामला है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola