हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वक्फ बिल के खिलाफ विरोध करने क्यों पहुंचा हिंदू युवक? सरकार से की ये मांग

वक्फ बोर्ड विधेयक कानून को लेकर आज मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच मेरठ से हिंदू युवक विरोध करने के लिए जंतर मंतर पहुंचा है। जानें उसने क्या कहा?

विज्ञापन
AIMPLB Delhi Protest

AIMPLB Protest: वक्फ विधेयक के विरोध में मुस्लिम अब प्रोटेस्ट पर उतर आए हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड की अगुवाई में आज प्रोटेस्ट किया जा रहा है। इस प्रोटेस्ट में मेरठ से एक हिंदू भी आया। मेरठ से आए इस कार्यकर्ता का नाम सचिन सिरोही है। सचिन ने मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया। सचिन ने कहा कि ये देश संविधान के हिसाब से चलेगा। विपक्ष ड्रामा कर रहा है। उन्हें सरकार की बात सुननी चाहिए।

सचिन सिरोही को पुलिस ने प्रोटेस्ट स्थल के पास जाने से रोकने की कोशिश की इसके बाद उसने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि पीएम मोदी और सीएम योगी वक्फ संशोधन विधेयक लाएंगे। वीडियो के जरिए जानें पूरी खबर…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola