हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: हिमाचल में फिर तबाही ने दी दस्तक! जगह-जगह फट रहे बादल; कैसे हैं ताजा हालात?

Himachal Pradesh Cloudbrust Rampur News: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से हर तरफ हाहाकार मच गया है। रामपुर के समेज गांव से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। 33 में से 25 मकानों के नामोनिशान पूरी तरह से मिट चुके हैं।

विज्ञापन
Himachal Cloud Burst

Himachal Pradesh Cloudbrust Rampur News: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की वजह से भारी तबाही मच गई है। राज्य में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। हिमाचल में खतरा अभी तक टला नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 7 अगस्त को फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हिमाचल की राजधानी शिमला से लेकर रामपुर तक तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। राज्य की 114 सड़कें बंद हो गई हैं।

श्रीखंड पर्वत पर फटे बादल

हिमाचल प्रदेश के रामपुर से तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं। यहां से गुजरने वाली सतलुज नदी ने सब कुछ तहस नहस कर दिया है। खबरों की मानें तो यहां से करीब 200 किलोमीटर ऊपर श्रीखंड पर्वत पर 31 जुलाई की रात को बादल फटा था। इसके कारण सतलुज नदी में सैलाब आया, जो आसपास के सारे मकानों को अपने साथ बहाकर ले गया। मकान मलबे में तब्दील हो गए और बड़ी-बड़ी चट्टानों ने पूरे इलाके पर कब्जा कर लिया। आंकड़ों की माने तो रामपुर के समेज गांव से तकरीबन 40 लोग लापता हैं।

33 में से 25 घरों के नामोनिशान मिटे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रामपुर में 33 घर मौजूद थे। इनमें से 25 घरों के नामोनिशान मिट चुके हैं। बचाव टीमें ड्रिल मशीन और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। सतलुज नदी अभी भी उफान पर है। बाढ़ के दौरान नदी पर बने पुल टूट गए हैं और रास्ता पूरी तरह से गायब हो गया है। ऐसे में परिजनों से बिछड़े लोग अभी भी उन्हें ढूंढ नहीं पाए हैं।

7 लोगों की मौत

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल 5 जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई है। शिमला के समेज, मंडी में चौहारघाटी और कुल्लू के बागीपुल में बादल फटे हैं। 4 दिन में 7 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। 50 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। देखिए ये वीडियो…

यह भी पढ़ें- 35996 Kmph की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा ‘2024 OC’, फुटबॉल के मैदान से भी बड़ा है ये ‘खतरा’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें