Minister Vikramaditya Singh

Vikramaditya Singh नेमप्लेट विवाद पर क्या बोले? बताया हिमाचल सरकार ने अचानक क्यों लिया फैसला

Himachal Nameplate Controversy: हिमाचल प्रदेश में नेमप्लेट विवाद पर सुक्खू सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का पक्ष रखते हुए मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने इसे अचानक लिया गया फैसला नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही प्रकिया का नतीजा बताया।

Himachal Nameplate Controversy: हिमाचल प्रदेश में भी अब दुकानदारों को दुकानों को बाहर अपने नाम और पते का बोर्ड लगाना होगा। इन बोर्ड पर स्टाफ की डिटेल भी मेंशन करनी होगी। खाने-पीने का सामान बेचने वाले रेहड़ी वालों को भी अपने आईकार्ड दिखाने होंगे। खाद्य पदार्थों की सुरक्षा और गुणवत्ता के जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लिए हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक घोषणा करके बोर्ड लगाने का फरमान जारी किया था, जिस पर आपत्ति जताई गई है। इसलिए मामले में सरकार का पक्ष रखने के लिए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की और स्ट्रीट वेंडरों के लिए जारी किए फरमान पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने खुलकर बात करते हुए फैसले के बारे में विस्तार से बताया। News24 की इस स्पेशल रिपोर्ट में जानिए कि आखिर उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ