Hijab Controversy Mumbai College Dress Code

हिजाब पर छिड़ा विवाद, कॉलेज के तुगलकी फरमान के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची छात्राएं, देखें News24 की रिपोर्ट

Hijab Controversy High Court Petition: एक कॉलेज ने ड्रेस कोड लागू करके हिजाब पर बैन लगा दिया, जिससे लड़कियां भड़क गईं और उन्होंने इंसाफ के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया। मामले की सुनवाई अगले हफ्ते होगी, आइए जानते हैं कि क्या विवाद छिड़ा है?

Hijab Controversy Petition in Mumbai High Court: देश में एक बार फिर हिजाब पर विवाद छिड़ा है। एक कॉलेज में ड्रेस कोड लगा दिया गया है, जिसके चलते हिजाब पर बैन लग गया। लड़कियों ने इस पर आपत्ति जताई और कॉलेज के फरमान के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। याचिका में दलील दी गई कि ड्रेस कोड के नाम पर हिजाब बैन किया जा रहा है। कॉलेज ने वेबसाइट पर नोटिफिकेशन अपलोड करके व्हाट्सऐप ग्रुपों में मैसेज सेंड कर दिया। लड़कियों का कहना है कि उनकी निजता और गरिमा का उल्लंघन करने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी धार्मिक स्वतंत्रता खतरे में है। हाईकोर्ट न्याय करे और कॉलेज को ड्रेस कोड का आदेश वापस लेने के आदेश दे। याचिका एडवोकेट अल्ताफ खान के जरिए दायर की गई, जिस पर 19 जून को हाईकोर्ट के जस्टिस AS चंदूरकर की पीठ सुनवाई कर सकती है। इस बीच NEWS24 की स्पेशल रिपोर्ट देखिए और जानिए कहां का विवाद है और क्या है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ