हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 विधायकों को हाई कोर्ट से लगी फटकार, BJP के गढ़ में राजनीतिक घमासान

Lok Sabha Elections 2024: अदालत ने विधायक उमंग सिंघार, नीना वर्मा और विधायक अरुण भीमावत को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने विधायकों को अगले चार सप्ताह में अपना विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया हैं।

विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2024:  लोकसभा चुनाव 2024 के बीच हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने तीन विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक नीना वर्मा और विधायक अरुण भीमावत को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न आपकी विधायकी खत्म कर दी जाए? कोर्ट ने विधायकों को अगले चार सप्ताह में इस बारे में अपना विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया हैं।

सरदार सिंह मेढ़ा ने दायर की है याचिका

जानकारी के अनुसार पेश मामले में सरदार सिंह मेढ़ा ने यह याचिका दायर की है। याची के वकील ने अदालत को बताया कि नवंबर 2023 विधानसभा चुनाव में सिंघार ने मेढ़ा को 22 हजार 119 मतों से हराया था। आरोप है कि चुनाव जीतने के लिए सिंघार ने अनुचित संसाधनों का इस्तेमाल किया। याची ने अदालत से उनकी विधायकी रद्द करने का आग्रह किया है। बता दें अरुण भीमावत के विधानसभा चुनाव में मतगणना के दौरान 161 मत निरस्त करने में अनियमितता बरतने का आरोप है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola