हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नसरल्लाह की मौत का बदला लेगा हिजबुल्लाह? बेरूत की सड़कों पर उतरी सेना

Hezbollah to take Revenge from Israel: इजराइल ने हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को मार गिराया है। वहीं अब हिजबुल्लाह भी इजराइल से बदला लेने की तैयारी कर रहा है। इसी बीच ईरान ने भी सभी मुसलमानों को इजराइल के खिलाफ एकजुट होने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

Hezbollah to take Revenge from Israel: हिजबुल्लाह के सरगना नसरल्लाह की मौत से पूरी दुनिया हैरान है। इजराइल ने हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को मार गिराया है। इस घटना से लेबनान और ईरान में शोक का माहौल है। वहीं अब हिजबुल्लाह ने भी इजराइल से बदला लेने की तैयारी कर ली है। हिजबुल्लाह की सेना बेरूत की सड़कों पर उतर आई है। ईरान के चीफ कमांडर ने पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए एकजुट होने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि सारे मुसलिम देशों को इजराइल के खिलाफ एक-साथ आना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईरान लेबनान में सेना भेजने की तैयारी कर रहा है। वहीं बेरूत की सड़कों पर हिजबुल्लाह की सेना भी उतर आई है। इजराइल और हमास युद्ध के बीच हिजबुल्लाह की एंट्री ने युद्ध को त्रिकोणीय रूप दे दिया है। खबरों की मानें तो हाशेम सफीद्दीन को हिजबुल्लाह का नया चीफ बनाया जा सकता है। हाशेम का नाम अमेरिका की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है। देखें वीडियो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola