
Aditi Rao Hydari और Siddharth की शादी की डेट रिवील, कब है दूसरी शादी का शुभ मुहूर्त?
Edited By Ishika Jain

Edited By Ishika Jain
Aditi Rao Hydari Siddharth Wedding Date Revealed: ‘हीरामंडी‘ (Heeramandi) एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में एक बड़े सेलिब्रेशन का मौका आने वाला है। मीडिया रिपोर्स्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस जल्द ही एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सगाई के बाद अब इस कपल की दूसरी शादी का शुभ मुहूर्त आ ही गया है। दोनों ही एक बार तलाक ले चुके हैं और अब एक-दूसरे के प्यार में कैद हैं।
लम्बे समय तक डेटिंग करने के बाद इस साल ये दोनों पति पत्नी बन जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अदिति इस साल दिसंबर में शादी कर सकती हैं। अभी तो एक्ट्रेस काम में बिजी हैं लेकिन इसके बाद वो वक्त निकालकर शादी की तैयारियों में जुट जाएंगी। लेकिन डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। कपल ने अभी इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। अब फैंस ये जानने के लिए बेताब है कि किस दिन अदिति और सिद्धार्थ शादी के बंधन में जुड़ने वाले हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.