Bloating Controlling Tips

पेट फूलने का सबसे बड़ा कारण क्या? हकीम सुलेमान से जानें बचाव के घरेलू उपाय

Health Tips: पेट फूलने इन दिनों एक आम समस्या बन गई है। यह खान-पान की खराब आदतों की वजह से होने वाली समस्या है। हकीम सुलेमान से जानते हैं पेट फूलने की समस्या के कारणों के बारे में और बचाव के उपायों के बारे में।

Health Tips: पेट फूलने की समस्या एक कॉमन बीमारी है। कई हेल्थ रिसर्च बताती हैं कि पेट फूलने की समस्या दुनियाभर के कई लोगों को प्रभावित करती है। यह समस्या लाइफस्टाइल से जुड़ी होती है। अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 18% लोगों को हफ्ते में 1 दिन पेट फूलने की समस्या से जूझना पड़ता है। यह एक ग्लोबल स्टडी है। पेट फूलने के कारणों में असमय खाना खाना, दिनभर अनहेल्दी खाना खाना और पर्याप्त नींद न लेना शामिल हैं। पेट फूलने से गैस बनने की समस्या, ब्लोटिंग होना और पेट दर्द की भी समस्या बढ़ जाती है। इससे राहत पाने के लिए हकीम सुलेमान ने कुछ घरेलू उपाय बताए हैं। पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए आपको सौंफ, सौंठ, जीरा, अजवाइन, धनिया और मेथी के बीजों को लेकर पाउडर बनाना है। आपको इन सभी चीजों को बराबर मात्रा में लेना है। इसे खाने के लिए आपको दिन में दो बार काला नमक और पानी के साथ मिलाकर पीना होगा। नियमित रूप से इसे पीने से पेट फूलने की समस्या से बचा जा सकता है। पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। जंक फूड्स और तला हुआ खाना खाने की जगह अपनी डाइट में फलों को शामिल करें। मगर ध्यान रहें कि खाली पेट फलों को खाने से भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है। आइए वीडियो की मदद से जानते हैं सबकुछ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ